Sansad Khel Mahakumbh: छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खिलाड़ियों से मारपीट, एक का फोड़ा सिर, पुलिस बोली... Video

Sansad Khel Mahakumbh

बस्ती से वसीम अहमद की रिपोर्टः Sansad Khel Mahakumbh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) जिले में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh) में शनिवार को जमकर लाठे-डंडे चल गए। बताया गया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से खिलाड़ियों पर हमला किया। इसमें एक कबड्डी खिलाड़ी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सत्यवान स्टेडियम में चल रही हैं प्रतियोगिता

जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के शहीद सत्यवान स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार देर रात यहां अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि कुछ लोग रात में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप में डांस कर रहे थे। तभी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर आरोपियों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपियों की संख्या 10-15 थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1617023603740151808

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। घायल खिलाड़ी लहूलुहान हाल में वहीं गिर गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घायल खिलाड़ी कि पहचान अनूप खरे के रूप में हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन

पीड़ित ने दिया ये बयान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि हम स्टेडियम के अंदर थे। तभी नशे में धुत कुछ युवक बाहर से आए और हमें मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद कथित तौर पर एक नेता अपने साथ करीब 15 लोगों को लेकर आया और लोहे की रॉड व लाठियों से हमें पीटा।

विज्ञापन

पुलिस बोली, हार-जीत को लेकर हुई मारपीट

बस्ती के सीओ सदर आलोक कुमार ने बताया कि खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कुछ लोग खेल में हार-जीत को लेकर आपस में भिड़ गए। कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ