MP Politics: CM शिवराज बोले-कमलनाथ आप बुजुर्ग नेता हैं, संयम का परिचय दीजिए, क्यों कही यह बात

cm shivraj target kamalnath

cm shivraj target kamalnath

MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ इस वक्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, वह एक तरफ सरकार को अपने वादों की याद दिलाते हैं, तो 2023 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जनता से कई वादे भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि कमलनाथ ने विरोधियों को कई चुनौतियां भी दी हैं। वहीं अब सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ पर पलटवार किया है।

‘कमलनाथ संयम का परिचय दीजिए’

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब कमलनाथ की चुनौतियों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ जो कह रहे हैं वह उनकी कुंठा बोल रही है। कमलनाथ जी, आप बुजुर्ग नेता हैं। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसा बोले तो समझ में आता है, पर कोई सज्जन नेता ऐसे बोलता है क्या?।

यह उनकी कुंठा बोल रही है

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आजकल वह जो बोल रहे हैं, यह उनकी कुंठा है, मुझे लगता है कि कभी वह खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, कभी भविष्यवक्ता हो जाते हैं, पंचांग दिखाने लगते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा, पीस दूंगा, कल के बाद परसों आता है। इनका वचनपत्र ढोंग पत्र है, आजकल वह रोज एक ट्वीट कर देते हैं, कर्जा माफ, सबको रोजगार। उनके वचनपत्र के वादे पूरे नहीं किए और अब फिर ढोंग कर रहे हैं। सपने दिखा रहे हैं और सपने के लिए जो जो लिखना है लिख दो, करना तो है नहीं। लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, बार बार नहीं’

बता दें कि पहले से ही सिंधिया और कमलनाथ के बीच बयानबाजी से प्रदेश की सियासत पहले ही गर्माई हुई है। वहीं अब सीएम शिवराज भी खुलकर कमलनाथ पर पलटवार कर रहे हैं। जिससे प्रदेश में बयानबाजी और होने की उम्मीद है। क्योंकि कमलनाथ जहां हर दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोधियों को घेरने में लगे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी अब सीधा पलटवार कर रहे हैं।

कमलनाथ ने आज फिर किया ट्वीट

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज फिर एक ट्वीट करके शिवराज सरकार को घेरा। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए 2018 के वादों को दोहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पुराने सभी मुद्दों को पूरा किया जाएगा। कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, माफिया से मुक्ति रोजगार देने की बात कही है। इसके अलावा सीएम ने एक बार फिर गौशाला निर्माण की बात लिखी है, जिससे प्रदेश में सियासत गर्माती जा रही है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ