उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगता है। इसके आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस से इजाजत मांगी गई, लेकिन पुलिस ने मेले को अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर ASP श्रीशचंद्र ने कहा कि सलार मसूद गाजी मोहम्मद गजनवी का सेनापति था, जिसने भारत में लूट और हत्याएं की हैं। संभल पुलिस ने नेजा मेला समिति से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि देश को लूटने वाले की याद में प्रोग्राम की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अधिकारियों ने क्या तर्क दिया?
यूपी के संभल में इन दिनों पुलिस और प्रशासन काफी सख्त है। बीते दिनों होली और जुमा की नमाज को लेकर काफी विवाद हुआ। जिसके बाद अब नेजा मेला को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल, संभल में हर साल सालार मसूद गाजी की याद में मेला लगता है। इस साल भी इसके आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि सालार मसूद गाजी देश को लूटने वालों में से एक थे, तो उनकी याद में इस मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस पर ASP श्रीशचंद्र का कहना है कि मसूद गाजी लुटेरा और हत्यारा था, जिसकी याद में मेले की इजाजत नहीं दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘कब्र या मजार को तोड़ना गलत’; औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर मायावती ने लिखा ट्वीट
क्यों लगता है मेला?
इस नेजा मेला का आयोजन 25, 26, 27 मार्च को करने का प्लान था। संभल में नेजा मेला का इतिहास बहुत पुराना है, जिसके चलते यहां पर सालों साल मेले का आयोजन किया जाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल पृथ्वीराज की राजधानी हुआ करती थी, जहां पर लड़ाई के दौरान गाजी के बहुत से साथियों की जान गई। उनकी मजार संभल में है, जिनकी याद में मेले का आयोजन किया जाता है।
सैयद सालार मसूद गाजी कौन?
सैयद सालार मसूद गाजी को दुनिया के सबसे क्रूर शासकों में से एक कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और लूटपाट की। सैयद सालार मसूद गाजी उसी मोहम्मद गजनवी का भांजा थ, जो गजनवी के सेनापति भी रहा।
ये भी पढ़ें: अमेठी में मालगाड़ी से टकराया कंटेनर, उड़े परखच्चे, देखिए लाइव वीडियो
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
10 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
10 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
12 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
13 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
14 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
16 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines