अमेठी में मालगाड़ी से टकराया कंटेनर, उड़े परखच्चे, देखिए लाइव वीडियो

उत्तर प्रदेश में रेल ट्रैक पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान मालगाड़ी की कंटेनर से जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनको पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Uttar Pradesh Amethi
विज्ञापन

(मेराज खान-रिपोर्टर): रेलवे ट्रैक पर लापरवाही के चलते कई हादसे होते हैं। देर रात उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग के अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर मालगाड़ी और कंटेनर की जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अमेठी रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद होने की वजह से हुआ, जिसके बाद यातायात भी प्रभावित हुआ।

टक्कर से कंटेनर के उड़े परखच्चे

यहा मामला निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 129 का है। मालगाड़ी की टक्कर से कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। जिससे मालगाड़ी और रेलवे लाइट सप्लाई भी प्रभावित हुई। इस हादसे में मालगाड़ी के ड्राइवर और कंटेनर के ड्राइवर दोनों घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि अक्सर इस रेलवे फाटक पर हादसे होते रहते हैं। आपको बता दें कि हादसे के समय गेटमैन भी गायब था।

विज्ञापन

इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन ट्रक को उड़ाती हुई निकलती दिख रही है।

विज्ञापन

यातायात प्रभावित

हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ, जिसमें लखनऊ सुल्तानपुर वाराणसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। फिलहाल टूटी हुई रेलवे लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है, साथ ही ट्रैक से ट्रक के मलबा भी हटाया जा रहा है, जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। मौके पर उत्तर रेलवे मण्डल लखनऊ के अफसरों समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हादसा

इसके पहले होली पर महाराष्ट्र से एक ट्रेन हादसे की खबर सामने आई। इस दौरान एक ट्रक की मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टक्कर हुई। यह हादसा महाराष्ट्र भुसावल डिवीजन के भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच बोदवड रेलवे स्टेशन पर हुआ था। हादसे के समय ट्रक बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इस हादसे में किसी यात्री या ट्रक ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। टक्कर के बाद कुछ देर तक रेलवे यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारी महिला को पुलिस ने मारी लात, वीडियो में रिकॉर्ड हुई हरकत; जांच एक आदेश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ