---विज्ञापन---

‘कब्र या मजार को तोड़ना गलत’; औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर मायावती ने लिखा ट्वीट

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया है। बीती रात विवाद को लेकर नागपुर में हिंसा हुई। वहीं विवाद पर आज बसपा प्रमुख मायावती का रिएक्शन आया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर हिंसा की जांच के आदेश दे चुके हैं।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद, नागपुर में विवाद के चलते हुई हिंसा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के अल्टीमेटम, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुद्दे को लेकर छिड़ी खींचतान पर सियासत गरमाने लगी है। मुद्दे पर ताजी प्रतिक्रिया बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती की आई है।

उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट लिखा कि किसी की कब्र या मजार को नुकसान पहुंचाना या तोड़ना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव खराब हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार को नागपुर में उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है, जो ठीक नहीं है।

---विज्ञापन---

 

नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख भड़के

नागपुर में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद के चलते हुई हिंसा से महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल भड़क गए। उन्होंने कहा कि नागपुर में सोमवार रात को हुई हिंसा प्रदेश के गृह विभाग की विफलता है। सरकार के मंत्रियों द्वारा पिछले कुछ दिन से जानबूझकर भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे, जिस वजह से क्रब मुद्दा बनी, विवाद छिड़ा और हिंसा हुई। इससे पहले उन्होंने फडणवीस के कार्यकाल की तुलना औरंगजेब के शासन से की थी। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति से रहने की अपील जारी की। उन्होंने एक वीडियो जारी किया…

---विज्ञापन---

 

खबर अपडेट होती रहेगी..

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

---विज्ञापन---

View Results

First published on: Mar 18, 2025 07:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola