Ramcharismanas Row: रामचरितमानस (Ramcharismanas ) के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की टिप्पणी के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूरेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) का बयान सामने आया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया है।
और पढ़िए –Jaipur News: नड्डा बोले- जरूरी नहीं आपको MLA का टिकट मिले, लेकिन नेता जरूर बन जाएंगे
भाजपा अध्यक्ष बोले, ये सोच…
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharismanas Row) के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो कहा वह या तो उनकी राय है या फिर उनकी पार्टी की राय है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा समाज में परेशानी पैदा की हैं। हमारी संस्कृति के प्रतीकों का अपमान किया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1617755303852007424
स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार
इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर लपटवार किया। उन्होंने कहा कि जो जितनी शुभ बातें करें, वो उन्हें मुबारक है।
हिंदू महासभा ने किया था ये एलान
बता दें कि हिंदू महासभा के पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा था कि सपा नेता ने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने एलान किया था कि कोई साहसी व्यक्ति, अगर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।
मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) के सदस्यों ने मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने न्यूज एजेंसियों को बताया कि हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं।
और पढ़िए –Punjab Hindi News: जालंधर में केबिनेट मंत्री के सामने भिड़े आप नेता, Video Viral
ये कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में कुछ पंक्तियां हैं, जिनमें ‘तेली’ और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है। इन्हीं के कारण इन जातियों के लाखों लोग आहत हुए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
12 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
13 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
14 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
19 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines