Ramcharismanas Row: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- उन्होंने हमेशा इन प्रतीकों का अपमान किया, जानें मौर्य ने फिर क्या कहा?

Ramcharismanas Row

Ramcharismanas Row: रामचरितमानस (Ramcharismanas ) के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की टिप्पणी के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूरेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) का बयान सामने आया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया है।

भाजपा अध्यक्ष बोले, ये सोच…

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharismanas Row) के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो कहा वह या तो उनकी राय है या फिर उनकी पार्टी की राय है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा समाज में परेशानी पैदा की हैं। हमारी संस्कृति के प्रतीकों का अपमान किया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1617755303852007424

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर लपटवार किया। उन्होंने कहा कि जो जितनी शुभ बातें करें, वो उन्हें मुबारक है।

हिंदू महासभा ने किया था ये एलान

बता दें कि हिंदू महासभा के पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा था कि सपा नेता ने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने एलान किया था कि कोई साहसी व्यक्ति, अगर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।

मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) के सदस्यों ने मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने न्यूज एजेंसियों को बताया कि हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं।

ये कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस में कुछ पंक्तियां हैं, जिनमें ‘तेली’ और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है। इन्हीं के कारण इन जातियों के लाखों लोग आहत हुए हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ