---विज्ञापन---

UP की लड़की से मुंबई में गैंगरेप, अस्पताल में दो दिन बाद आया होश तो बताई दरिंदों की हैवानियत

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) की रहने वाली एक युवती के साथ मुंबई में चार आरोपियों ने गैंगरेप (Gangrape) कर डाला। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे एक रिश्तेदार के घर पास फेंक कर फरार हो गए। अब पुलिस ने चारों की लोकेशन को ट्रेस करके प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। […]

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) की रहने वाली एक युवती के साथ मुंबई में चार आरोपियों ने गैंगरेप (Gangrape) कर डाला। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे एक रिश्तेदार के घर पास फेंक कर फरार हो गए। अब पुलिस ने चारों की लोकेशन को ट्रेस करके प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। युवती मुंबई के एक ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी।

---विज्ञापन---

नौकरी की तलाश में मुंबई गई थी

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की रहने वाली एक युवती (20 वर्ष) दो महीने पहले नौकरी की तलाश में मुंबई गई थी। काफी प्रयासों के बाद उसे वहां एक ज्वेलरी के शोरूम में नौकरी मिल गई। उसी शोरूम में प्रयागराज का रहने वाला अरविंद भी नौकरी करता था। युवती की उससे दोस्ती हो गई। आरोप है कि 20 नवंबर को अरविंद ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया। उसे जबरन शराब पिला दी। इसके बाद अरविंद ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप कर दिया।

---विज्ञापन---

चाचा के घर के पास फेंक कर भाग गए आरोपी

घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। आरोपी युवती को उसके चाचा के घर के पास फेंक कर फरार हो गए। युवती के परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत को देखकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इलाज के दो दिन बाद युवती को होश आया। उसने पुलिस को आरोपियों के नाम और पते बताए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों की तलाश शुरू कर दी।

लोकेशन ट्रेस करके पहुंची पुलिस, दबोचे

बता दें कि पुलिस ने चारों आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस ने प्रयागराज से चारों को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद के आलावा बाकी तीनों की पहचान धीरज, नंदलाल और अक्षय के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी अरविंद के दोस्त हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2022 12:12 PM
End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola