UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में सोमवार को छात्रों और विवि के गार्डों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि विवि के गार्डों द्वारा फायरिंग के बाद माहौल बिगड़ गया। छात्रों ने परिसर में जमकर तोड़ की। कई गाड़ियों को तोड़ दिया। वहीं दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल विवि परिसर में काफी संख्या में फोर्स तैनात है।
छात्र नेता के विवि में प्रवेश पर हुआ बवाल
जानकारी के मुताबिक सोमवार को पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक सोमवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि विवि के गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात पर उनकी गार्डों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। उन्होंने बताया कि गार्डों ने फायरिंग कर दी और विवेकानंद के सिर पर लाठी मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गए।
विवि में खबर फैलते ही हो गया बवाल
छात्र नेता विवेकानंद के साथ हुई इस घटना की खबर पूरे विवि में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने मौके पर पथराव, तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद छात्रों ने गार्डों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे
सूचना पर प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुल्हारी फोर्स के साथ विवि परिसर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। इनके अलावा पुलिस आयुक्त प्रयागराज और जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिले के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छात्रों और सुरक्षा गार्डों के साथ बातचीत कर रही है।
ADG कानून-व्यवस्था ने जारी किया ये बयान
प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि को लेकर विवाद हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मोटरसाइकिल जलाई और कारों को क्षतिग्रस्त किया है। मौके पर पुलिस फोर्स और अधिकारी मौजूद हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। प्रयागराज पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
अवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 hr agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
4 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
19 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
22 hrs agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
23 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 day agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines