UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित 5 दिन की पुलिस भर्ती की परीक्षा का समापन हो गया है। पिछले हफ्ते शुरू हुई इस परीक्षा का समापन बीते दिन (शनिवार) को हुआ। आखिरी दिन इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,000 खाली पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया।
सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
पांच दिनों तक चली इस परीक्षा का शेड्यूल 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में तय किया गया था। शनिवार को इस परीक्षा का आखिरी पेपर था, जिसको कड़ी सुरक्षा में कराया गया। इन 5 दिनों में करीब 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्य सरकार ने इसको इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा बताया। इस परीक्षा के समापन के बाद सीएम योगी ने UPPRPB और राज्य पुलिस को बधाई दी।
ये भी पढ़ें.. UP Police Constable का पेपर क्या सचमुच हुआ लीक? यहां जानें इन दावों की सच्चाई
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ‘कांस्टेबल सिविल पुलिस के 60,200 से ज्यादा पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-2023 के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण समापन के लिए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को अच्छे परिणाम मिले और सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, इसके लिए सभी को अनंत शुभकामनाएं।’
पेपर लीक मामले के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें छात्रों ने पेपर लीक का इल्जाम लगाया और रिएग्जाम की मांग की थी। जिसके लिए कई जगह पर छात्रों ने धरने भी दिए थे। इसके बाद ही सीएम योगी ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। इसपर सीएम ने कहा था कि पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करके आने वाले छह महीने के अंदर फिर से कराने के आदेश दे दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी
UPPRPB पर पिछली बार पेपर लीक के आरोप लगे थे। इस बार परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 1,174 एग्जाम सेंटर्स पर 16,440 कमरों में CCTV लगाए गए थे। इसके अलावा, किसी भी परीक्षार्थी को बिना वेरिफिकेशन के अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा के दौरान 2,300 से ज्यादा मजिस्ट्रेट और 1 लाख से ज्यादा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था।
कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा के चौथे दिन में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 19 पर FIR दर्ज की गई। इसके अलावा 94 संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। चार दिन तक के आंकड़ों के मुताबिक, 3 सिपाही समेत 62 अभ्यर्थी और सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। वहीं, 59 FIR दर्ज हो चुकी हैं, चौथे दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद अब तक 412 संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ा जा चुका था।
ये भी पढ़ें… UP Police: 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की नई डेट पर ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines