हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिल्डर और कंपनी पर मुकदमा दर्ज, लिफ्ट हटाते समय 25वीं मंजिल से गिरकर हुई थी इंजीनियर की मौत

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-150 में निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर इंजीनियर की मौत के मामले में लापरवाही के लिए बिल्डर और लिफ्ट मैन्युफैक्चरिंग फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़िए –Viral Video: तीन बाइकों पर 14 लोगों ने सवार होकर तेज रफ्तार में किया स्टंट, फिर…

अस्थायी लिफ्ट को हटाने गया था इंजीनियर

जानकारी के मुताबिक घटना ऐस ग्रुप के पार्कवे प्रोजेक्ट साइट पर सोमवार को हुई थी। नोएडा पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय इंजीनियर की पहचान ऋतिक राठौर के रूप में हुई थी। वह सोमवार को इमारत में लगी अस्थायी लिफ्ट को हटाने के लिए गया था। इसी दौरान इमारत की 25वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

ढांचे समेत नीचे आ गिरा था

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्थायी लिफ्ट लगाने वाली निजी फर्म के इंजीनियर को बिल्डर की ओर से लिफ्ट को हटाने के लिए बुलाया गया था। बताया गया था कि इमारत में एक स्थायी तौर पर लिफ्ट लग चुकी है। लिफ्ट हटाते समय सपोर्टिंग सिस्टम लिफ्ट का भार सहन नहीं कर पाया और इंजीनियर समेत पूरा ढांचा 25वीं मंजिल से जमीन पर गिर गया।

और पढ़िए –हरियाणाः पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था

उन्होंने बताया कि ऋतिक राठौर यूपी के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। उसके परिवार को घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना के बाद परिवार वाले फिरोजाबाद से नोएडा पहुंचे थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़िए –Accident in UP: रायबरेली में सड़क किनारे दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, छह लोगों की मौत

बिल्डर ने दिया ये बयान

शिकायत के आधार पर ऐस ग्रुप और स्पार्टन इंजीनियरिंग के प्रोपराइटरों के खिलाफ धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐस ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने कंस्ट्रक्शन साइट पर लिफ्ट सर्विस के लिए थर्ड पार्टी वेंडर स्पार्टन इंजीनियरिंग को हायर किया था। मृतक स्पार्टन इंजीनियरिंग का कर्मचारी था।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें