महिला के अपहरण मामले में मारा गया आरोपी अजय, पुलिस की गोलीबारी में ढेर

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपहरण का आरोपी ऑटो चलाता था। उसने लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से एक महिला को अगवा कर मलिहाबाद ले गया था। जहां आरोपी ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर दुष्कर्म के असफल प्रयास के बाद उसकी हत्या कर दी।

UP Police Encounter

 मनोज पांडे, लखनऊ।

विज्ञापन

लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से मंगलवार देर रात ऑटो से कमता के लिए निकली महिला की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने महिला के शव को आम के बगीचे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दिनेश को दोपहर में गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे आरोपी अजय के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

वॉन्टेड था मारा गया आरोपी अजय

आरोपी अजय वॉन्टेड अपराधी था, उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें बलात्कार के आरोप भी शामिल थे। वह पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था। आलमबाग से महिला की हत्या करने के बाद उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

विज्ञापन

विज्ञापन

7 पुलिसकर्मियों पर गिरी थी गाज

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इस गंभीर लापरवाही के कारण पुलिस प्रशासन ने आलमबाग इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसलिए इस घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय मलिहाबाद इलाके में छिपा हुआ है। शुक्रवार को जब वह बाइक से जाता हुआ दिखा, तो मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऑटो चलाता था। उसने वाराणसी से इंटरव्यू देकर लौट रही एक महिला को लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था। महिला को अगवा कर मलिहाबाद ले जाकर उसके साथ लूट और दुष्कर्म के असफल प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी। अपहरण के दौरान महिला ने कई बार अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उसने परिवार को अपनी लोकेशन भी भेजी थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लखनऊ पुलिस ने दूसरे आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन

बता दें कि अयोध्या निवासी महिला रविवार को निजी कंपनी में इंटरव्यू देने वाराणसी गई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज बस से आलमबाग बस अड्डे पर पहुंची। वहां से ऑटो से भाई के घर कमता जाने के लिए निकली। लेकिन घर नहीं पहुंची। भाई ने कॉल किया तो महिला का फोन बंद मिला और आखिरी लोकेशन मलिहाबाद निकली। इस पर भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ