Husband Sold Her Wife: उत्तर प्रदेश में पति ने अपनी ही पत्नी को रोजगार का जरिया बना लिया। दरअसल मामला पीलीभीत का है, जहां शादी के बाद से महिला का पति महिला को जिस्मफरोशी का धंधा करने का दबाव बनाता था। शादी के बाद पत्नी के साथ अन्य युवकों से ढ़ाई-ढ़ाई हजार रुपए लेकर शारीरिक संबंध बनवायें। जब पत्नी इस बात का विरोध किया, तो युवक उसके साथ मारपीट करता और तलाक देने की धमकी देता, पति की धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने नजदीकी थाने में पति और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
2018 में हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी 2018 में जहानाबाद में रहने वाले एक युवक से हुई। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाता था। शादी के बाद अन्य युवकों ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में बताया कि पति अन्य युवकों से रुपये के लालच में देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। वह कहता था कि देह व्यापार करके रोज पांच हजार रुपए कमाए जा सकते हैं। जब महिला ने इस बात का विरोध किया,तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। महिला ने तब भी उसकी बात नही मानी, तो युवक महिला को तलाक की धमकी देकर अन्य युवकों के साथ शारीरिक संबंध का दबाव बनाने लगा।
यह भी पढ़े:दिल्ली में पत्नी का मर्डर, बच्चों ने मचाया शोर तो खुला राज, पड़ोसी बोले- अकसर होती थी घर में मारपीट
आठ अगस्त को महिला के साथ हुआ था गैंगरेप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीती आठ अगस्त की रात उसका पति अपने साथ दो युवकों को घर लाकर उसका मात्र ढाई हजार रुपये लिए उसका रेप करवाया। पीड़िता को दोनों युवकों के साथ कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान वह लगातार चीखती- चिल्लाती रहीं, जब महिला ने पति के सामने इस बात का विरोध किया, तो पति ने सबके सामने उसकी जमकर पिटाई की।
यह भी पढ़े:पतली कमरिया जिंदगी भर रहीं ये राजा जी… पूजा के पंडाल में सारी रात होता रहा अश्लील डांस
पुलिस ने इन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला का पति महिला पर देह व्यापार करने का दवाब बना रहा था। महिला ने जब इस बात का विरोध किया, तो उसने महिला को तीन तलाक का फरमान सुना दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में महिला के पति समेत अन्य तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines