---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में पत्नी का मर्डर, बच्चों ने मचाया शोर तो खुला राज, पड़ोसी बोले- अकसर होती थी घर में मारपीट

Husband kills  His Wife Over Suspect Of Illicit Relation पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी और मृतका दोनों मुस्लिम समुदाय के हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

Husband kills  His Wife Over Suspect Of Illicit Relation: दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जहां पर पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी और मृतका दोनों मुस्लिम समुदाय के है। मृतक की पहचान शबनम उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। शबनम आरोपी की दूसरी पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

सात साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि आरोपी उम्मीद अपनी पत्नी शबनम के साथ चांद बाग इलाके के ई-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी। शबनम आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से एक बेटी और शबनम  से उसके 3 बच्चे हैं। आरोपी उम्मीद के पड़ोसियों ने बताया कि उम्मीद और पत्नी शबनम के बीच अधिकतर झगड़ा हुआ करता था। उम्मीद शबनम के साथ मारपीट भी करता था।

---विज्ञापन---

अवैध संबंध के शक में ली जान 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उम्मीद को अपनी पत्नी पर शक था , कि उसका किसी से अवैध संबंध हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी।  25 अक्टूबर को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े  में  उम्मेद ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बच्चों के शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग शबनम के घर पहुंचे। शबनम को बेहोश देख आसपास के लोग उसे आनन-फानन में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गये। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों मुस्लिम हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2023 11:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola