Mulayam Singh Yadav: हरिद्वार (Haridwar) के वीआईपी घाट पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां (Asthi Visarjan) गंगा जी में विसर्जित की गईं। घाट पर पुरोहितों द्वारा कराए गए अनुष्ठान के बाद अखिलेश यादव अस्थि कलश लेकर गंगा जी में उतरे। फूलों के साथ नेताजी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। इस भावुक क्षण में अखिलेश समेत पूरा परिवार निशब्द हो गया। पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे।
अभी पढ़ें – सौरभ गांगुली के समर्थन में खुलकर सामने आईं ममता बनर्जी, पीएम मोदी से कर डाली यह बड़ी मांग
परिवार के काफी लोग रहे मौजूद
बता दें कि सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव समेत प्रतीक यादव, अखिलेश की बेटी टीना अदिति, बेटा अर्जुन, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव और आदित्य यादव उनके साथ में थे।
पुरोहितों ने कराया अनुष्ठान, छलके आंसू
सभी लोग निजी विमान से दोपहर में देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से पूरा परिवार हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पुरोहितों द्वारा मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन का अनुष्ठान कराया गया। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई। इसके बाद अखिलेश यादव ने कलश में रखीं पिता की अस्थियों को गंगा जी में प्रवाहित किया। इस दौरान अखिलेश की आंखों से आंसू छलक पड़े।
अभी पढ़ें – AAP की सरकार बन रही है इसलिए भाजपा बुरी तरह घबरा रही है: मनीष सिसोदिया
10 अक्टूबर को मेदांता में ली थी अंतिम सांस
आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की सूचना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद अखिलेश यादव पिता के पार्थिव शरीर को लेकर सैफई के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन 11 अक्टूबर को सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार हुआ। आज उनका हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर अस्थि विसर्जन हुआ।
उत्तराखंड पुलिस रही तैनात
अस्थि विसर्जन को लेकर उत्तराखंड प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए थे। हर की पैड़ी पर भारी संख्या में उत्तराखंड पुलिस की तैनाती की गई। वहीं विसर्जन के दौरान जल पुलिस भी गंगा में तैनात रही। जब अखिलेश यादव ने अस्थि विसर्जन के बाद गंगा स्नान किया तब गंगा में तैराक खड़े रहे। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार वापस सैफई के लिए रवाना हो गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines