Mulayam Singh Yadav: सैफई में नेताजी की तेरहवीं पर 'शांति पाठ', परिवार ने दी आहुतियां, देखें तस्वीरें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तेरहवीं पर सैफई (Saifai) में शांति पाठ (Shanti Path) का कराया गया। इस दौरान पुरोहितों ने हवन यज्ञ करके परिवार से आहुतियां दिलवाईं।
इस दौरान अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत परिवार और कुनबे के सभी लोग मौजूद रहे। वहीं परिवार के अलावा पार्टी के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे।

पत्नी डिंपल यादव के साथ शांतिपाठ के हवन में आहुति देते अखिलेश यादव।

नेताजी के चित्र के समक्ष बैठकर अखिलेश और डिंपल यादव ने प्रार्थना की।

हवन कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

शिवपाल सिंह यादव, अभय राम यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, प्रतीक यादव शामिल होते हुए।

मुलायम सिंह यादव के शांति पाठ के दौरान हुए हवन में मौजूद परिवार की महिलाएं।
अभी पढ़ें – जेपी नड्डा ने दिल्ली में राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप की बुलाई बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
श्रद्धेय नेताजी का 'शांति हवन' pic.twitter.com/F9gB3bztLB
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 21, 2022
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शांति पाठ और हवन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: