अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्टः Monkey Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से बंदरों के आतंक की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां घर की दूसरी मंजिल पर एक युवक पर बंदरों ने हमला (Monkey Attack) कर दिया। इस कारण युवक छत से सिर के बल सीधे नीचे आ गिरा। अस्पताल में कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
और पढ़िए –सिंगरौली पहुंचे राजनाथ सिंह, मिली बड़ी सौगात, रक्षामंत्री और CM ने दोना पत्तल में किया भोजन
किसी काम से छत पर गया था माजिद
जानकारी के मुताबिक घटना अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली इलाके की है। युवक का नाम माजिद अली था। बताया गया है कि माजिद किसी काम से अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर गया था। जहां बंदरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि छत पर एक दर्जन से ज्यादा बंदर थे।
इलाके में मचा हड़कंप, दौड़े लोग
हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास रहने वाले शादाब ने बताया कि हम लोग नीचे बैठे थे। तभी शोर मचा कि बंदरों की घुड़की के चलते कोई नीचे गिर गया है। मौके पर पहुंचे तो माजिद लहूलुहान हाल में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि माजिद सिर के बल गिरा था।
रोजाना किसी न किसी पर करते हैं हमला
घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शादाब ने बताया कि ने माजिद के मामू हैं। उन्होंने बताया कि इस इलाके में बंदरों का काफी आतंक है। रोजाना किसी न किसी पर हमला करते हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। बंदर अब ज्यादा उग्र होते जा रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 hr agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 hr agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
2 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
3 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
17 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
17 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
18 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines