हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हमारे 4 MLC बनेंगे... मंच से ओम प्रकाश राजभर ने किया ऐलान, कार्यकर्ताओं से मांगे 20 लोगों के नाम

UP MLC Election 2024 Om Prakash Rajbhar: योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंच से ऐलान किया है कि उनके चार एमएलसी बनेंगे। जेपी नड्डा और अमित शाह ने उनसे 20 लोगों के नाम मांगे हैं। इन्हीं नामों में से 4 लोगों का नाम फाइनल होगा, जो एमएलसी बनेंगे।

विज्ञापन
UP MLC Election 2024: योगी सरकार में मंत्री Om Prakash Rajbhar बोले- हमारे चार एमएलसी बनेंगे

UP MLC Election 2024 Om Prakash Rajbhar : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के चार नेता एमएलसी बनेंगे। इस दौरान राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 20 नेताओं का नाम मांगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 लोगों के नाम मांगे हैं। इन्हीं लोगों में से 4 लोग एमएलसी बनेंगे।

‘पीला साफा जब तक रहेगा, कोई बाल बांका नहीं कर सकता’

ओम प्रकाश राजभर ने मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र के रसड़ा विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीले गमछे का महत्व बताया। राजभर ने कहा कि पानी में छोटा सा टुकड़ा उठाकर फेंक दो तो उसमें तरंगें उठती हैं। यह तरंगें तब तक नहीं समाप्त होती हैं, जब तक खत्म नहीं हो जाती है। इस लोकतंत्र रूपी तालाब में मैंने पीला साफा आपको दिया है। यह साफा जब तक अपने पास रखोगे, तब तक कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

’20 ऐसे नाम दें, जो पार्टी के प्रति वफादार हों’

सुभासपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 20 ऐसे नाम हमें दो, जो पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे हैं, पार्टी के प्रति वफादार हैं और घर का काम छोड़कर पार्टी के लिए काम कर रहे हों। उसमें हम आपको कुछ फलदार वृक्ष दें। अमित शाह और जेपी नड्डा ने हमसे 20 नाम मांगे हैं। राजभर ने कहा कि जो प्रदेश में आगे चलकर पार्टी को गति दे सके, विचारधारा को आगे बढ़ा सके, समाज में उनकी पहचान हो और जिधर भी वे जाएं, लोग उनको जानें। ऐसे चार लोगों को एमएलसी बनाने की बात हो रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कौन हैं अरविंद राजभर? जो NDA से घोसी सीट पर लड़ेंगे चुनाव

यूपी में कब होगा MLC चुनाव?

बता दें कि MLC चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 11 मार्च है। अगर 13 से अधिक प्रत्याशी होंगे तो चुनाव 21 मार्च होंगे। बीजेपी के पास 100 एमएलसी जिताने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 29 विधायकों के मतों की जरूरत होती है। बीजेपी और सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के पास कुल 286 विधायक हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: घोटाले का पर्दाफाश करने पर जिस जिले में हुआ जानलेवा हमला, उसी में 15 साल बाद IAS बनकर लौटा PCS अधिकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola