घोटाले का पर्दाफाश करने पर जिस जिले में हुआ जानलेवा हमला, उसी में 15 साल बाद IAS बनकर लौटा PCS अधिकारी

IAS Officer Rinku Singh Rahi: ईमानदारी, साहस और जुनून से भरी है इस अधिकारी की जिंदगी… मौत भी इनके सफर को रोक नहीं पाई। जिस जिले में 15 साल पहले जानलेवा हमला हुआ, अब उसी में फिर से जाने की तैयारी है। यह कहानी के नायक हैं- आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही।

IAS Rinku Singh Rahi success story

IAS Rinku Singh Rahi Success Story: कहानी... कभी न हार मानने वाले अधिकारी की...

IAS Rinku Singh Rahi Success Story: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज से 15 साल पहले समाज कल्याण विभाग में तैनात प्रांतीय सिविल सेवा यानी पीसीएस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया था। अधिकारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने विभाग में हुए एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसमें उच्च अधिकारी भी शामिल थे। हमलावरों ने पीसीएस अधिकारी को कई राउंड गोली मारी थी। इस हमले में बमुश्किल से उनकी जान बची थी। अब वही पीसीएस अधिकारी आईएएस बनकर फिर से उसी जिले में पोस्टिंग पाने को तैयार है। यह अधिकारी कोई और नहीं, रिंकू सिंह राही हैं।

विज्ञापन

रिंकू सिंह राही पर 2009 में किया गया जानलेवा हमला

दरअसल, 2009 में रिंकू सिंह राही पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में उनकी दाहिनी आंख चली गई थी। इस हमले से वे डरे नहीं और UPSC की परीक्षा की। उस समय उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें दिव्यांग होने की वजह से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन

राही ने 2022 में पास की UPSC की परीक्षा

अलीगढ़ के रहने वाले राही ने 2022 में 683वीं रैंक के साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की। वे इस समय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी अप्रैल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में मुजफ्फरनगर में तैनाती होने जा रही है।

विज्ञापन

‘हमले में अपना सब कुछ खो दिया’

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए राही ने बताया कि उन्होंने 2008 के आखिर में मुजफ्फरनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन 4 महीने बाद ही 2009 में उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में उन्होंने फिर से लड़ने की इच्छा को छोड़कर अपना सब कुछ खो दिया। अब 15 साल बाद उन्हें फिर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है, जिससे वे बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में 100 करोड़ का हुआ घोटाला

अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए आईएएस अधिकारी ने कहा कि मैंने देखा कि विभाग के खाते से बड़ी रकम गलत तरीके से ट्रांसफर की गई थी। जब मैंने इसकी गहराई से जांच करना शुरू किया तो कुछ लोगों ने मुझे जांच को बंद करने के लिए कहा। मुझे भारी रिश्वत की पेशकश भी की गई, लेकिन जब मैंने इनकार कर दिया तो मुझे चेतावनी दी गई, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने जांच जारी रखी। बाद में, मुझे पता चला कि 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया गया है। विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित सरकार के पैसे की चोरी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ