खेत पर नहीं पहुंची बेटी तो घर आए मां-बाप, युवक के साथ इस हाल में देखकर खो बैठे आपा, फिर हुआ ये

Lovers

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में एक युवक को प्रेमिका के घर जाना भारी पड़ गया। जानकारी होने पर प्रेमिका के घर वालों ने उसे दबोच लिया। जबकि प्रेमिका की जमकर पिटाई की। इसके बाद ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। फिर गांव वालों ने दोनों की गांव के ही मंदिर में शादी करा दी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी हैं युवक और युवती

घटना मिर्जापुर के थाना रामगढ़ क्षेत्र की है। यहां के एक गांव में रहने वाले युवक का पड़ोस में ही रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग है। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। बताया जा रहा है कि युवती अपने माता-पिता के साथ खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में प्रेमी ने उसे रोक लिया। काम पर जाने से मनाकर दिया। वहीं युवती भी वापस घर आ गई।

घर लौटे मां-बाप ने दोनों को पकड़ लिया

इसके बाद प्रेमी भी प्रेमिका के घर पहुंच गया। वहीं युवती के काम पर नहीं आने से नाराज होकर उसके माता-पिता भी लौटकर घर आ गए, लेकिन घर पहुंच कर उनके होश उड़ गए। बेटी और युवक को एक साथ देख लिया। परिवार वालों ने प्रेमिका की जनकर पिटाई लगाई। युवक को भी पीटा, लेकिन वह परिवार वालों से उलझ गया।

विज्ञापन

हंगामा होते देख प्रधान मौके पर पहुंचा, किया फैसला

देखते ही देखते घर के बाहर लोग जमा हो गए। ग्राम प्रधान भी आ गया। उसने दोनों पक्षों में सुलह कराई। वहीं प्रेमी और प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गए। इस पर गांव वालों ने दोनों की गांव के ही मंदिर में शादी करा दी। वहीं रामगढ़ थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ