हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेरठ नवोदय विद्यालय के 19 छात्रों ने दी भूख हड़ताड़ की चेतावनी, मेस में परोसा गया था ये खाना, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में पढ़ने वाले 24 छात्र धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि मेस में नॉनवेज खाना बन रहा है। जबकि हम शाकाहारी हैं।

साथ ही चेतावनी दी है कि यदि यह चलता रहा तो वे भूख हड़ताड़ करेंगे। बता दें कि एक योजना के तहत औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 24 छात्रों का एक समूह मेरठ नवोदय विद्यालय में आया है।

जबकि अधिकारियों ने बताया कि मेरठ के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के छात्रों को अलग डाइनिंग हॉल में चिकन परोसा जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के मेस में महाराष्ट्र के लगभग 24 छात्रों को चिकन परोसने का विरोध करने वाले 19 छात्रों से बात की गई है। ये छात्र ज्यादातर यूपी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र के दौरान महाराष्ट्र से आए हैं 24 छात्र

विद्यालय के एक वरिष्ठ फैकल्टी मेंमर शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि माइग्रेशन योजना के अनुसार, देश की संस्कृति की विविधता और बहुलता की समझ को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक वर्ष के दौरान इस प्रकार की योजना चलाई जाती है। इसमें एक विशेष भाषाई क्षेत्र के जेएनवी से कक्षा 9 के छात्रों को दूसरे जेएनवी में भेजा जाता है। इसी क्रम में जेएनवी औरंगाबाद, महाराष्ट्र (मराठी भाषी) का एक समूह यहां आया है और यहां से 24 छात्र वहां पहुंचे हैं।

मेस स्टाफ ने दी प्रिंसिपल को जानकारी

सूत्रों के मुताबिक जेएनवी औरंगाबाद के छात्रों के लिए नॉनवेज पकाया गया था और सोमवार को उन्हें परोसा गया था। इस पर यहां पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के 19 छात्रों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह जारी रहा तो वे भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद मेस के स्टाफ ने स्कूल प्रिंसिपल डॉ. महेश कुमार और वाइस-प्रिंसिपल पीएस चौहान को मामले की जानकारी दी थी। दोनों ने छात्रों को इस मामले के समाधान का भरोसा दिया था।

विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. महेश कुमार ने बताया कि मेस में जेएनवी-औरंगाबाद के 24 छात्रों को उनके अनुरोध पर महीने में एक बार दिशा-निर्देशों के अनुसार नॉनवेज परोसा जा रहा था। कुछ छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई है। इसलिए उनके लिए एक अलग डाइनिंग हॉल में व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola