Meerut Crime News: सौतेली बेटी ने पिता के खून से रंगे अपने हाथ, पुलिस ने सुनी कहानी तो कांप गई रूह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सौतेली बेटी ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी की निशानदेही पर शव को खेतों पर बने ट्यूबवेल से बरामद किया है। पुलिस ने जब लड़की से हत्या का कारण जाना तो उनके भी होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के रहावती गांव की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय सत्यभान 30 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। सत्यभान के परिवार वालों ने कहीं भी उनके न मिलने पर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने भी उनकी गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को सत्यभान की बेटी के व्यवहार पर शक हुआ। कुछ लोगों से इस बारे में जानकारी की गई तो शक गहराता चला गया। इसके बाद पुलिस ने सत्यभान की बेटी की निगरानी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक बार पूछताछ के लिए सत्यभान की बेटी को बुलाया, जहां उसने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।
पुलिस ने सत्यभान की बेटी को फिर से थाने बुलाया गया, लेकिन इस बार पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई। सारी सच्चाई निकलकर आ गई। पुलिस सत्यभान की बेटी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो खेतों पर बनी ट्यूबवैल की कोठरी से उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने आरोपी लड़की से जब हत्या का कारण जाना तो उनके भी होश उड़ गए। उसने बताया कि एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग है। सत्यभान उसके सौतेले पिता थे। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद सत्यभान ने उसे डांटा और पीटा था। इसी बात पर उसने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रेमी के साथ मिलकर पिता को मुंह दबा दिया और हत्या करके शव को ट्यूबवैल में फेंक दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: