Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक ने अपनी शादी से कुछ ही दिन पहले आत्महत्या (Suicide) कर ली। अब युवक के पिता ने इस मामले में चार लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कथित तौर पर इन लड़कियों ने युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था।
और पढ़िए –मामी के इश्क में भांजा बना हत्यारा! मामा को खेत पर बुलाकर पहले पीठ और फिर सीने में उतारी गोली
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत के मामले में लखनऊ की चार लड़कियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि इन्हीं में से एक लड़की ने दिलीप के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप कुमार (24) शनिवार की सुबह लखनऊ के तेलीबाग स्थित अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। कुछ देर बाद मोहनलालगंज के उत्तरगांव में नहर के किनारे उसका शव पेड़ से लटका मिला था। राहगीरों की सूचना पर मामले की जानकारी हुई, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक की हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात, कारण कर देगा हैरान
मोबाइल फोन के साथ मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट मिला है। इसके बाद पुलिस ने दिलीप के फोन से ही परिवार वालों से संपर्क किया। परिवार वालों ने बताया कि 20 फरवरी को दिलीप का तिलक कार्यक्रम था। परिवार के लोग तैयारियों में लगे थे।
घटना के बाद रविवार को दिलीप के पिता भंडारी लाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मोहल्ले की लड़की ने उसे अपने जाल में फंसा रखा था। युवती ने दिलीप को शादी न करने की धमकी दी थी। बात न मानने पर उसे फंसाने की बात कही। इसके बाद युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिलीप को धमकाना शुरू कर दिया।
और पढ़िए –Bihar News: सीवान में 80 रुपये के लिए BSF जवान ने दुकानदार को मारी गोली, वजह कर देगी हैरान
परिवार की इज्जत बचाने को उठाया आत्मघाती कदमः पिता
पीड़ित पिता ने कहा कि धमकी के बाद परिवार की इज्जत को बचाने के लिए दिलीप ने आत्महत्या कर ली। लखनऊ साउथ जोन की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines