मामी के इश्क में भांजा बना हत्यारा! मामा को खेत पर बुलाकर पहले पीठ और फिर सीने में उतारी गोली

Jharkhand News: Man kills 12th wife after being stopped from drinking in Bokaro

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Meerut Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut Murder) जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपनी मामी से इश्क में पागल भांजे ने खूनी वारदात को अंजाम दे डाला। खेत पर अपने मामा को बुलाया। पहले पीठ और फिर सीने में गोली मारकर मामा को मौत के घाट उतार दिया।

4 साल पहले हुई शादी, डेढ़ साल की बेटी है

जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के सरूरपुर स्थित रिठौली की है। बताया गया है कि यहां के डाहर गांव निवासी संदीप नाई की दुकान करता था। उसकी करीब चार साल पहले प्रीति से शादी हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी भी है। परिवार वालों ने बताया कि डेढ़ साल पहले संदीप का भांजा जॉनी यहां रहने आया था। इसी दौरान उसके प्रीति के साथ अवैध संबंध हो गए।

मामी और भांजे में हो गए अवैध संबंध

प्रीति और जॉनी के अवैध संबंधों की जानकारी संदीप को हो गई। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जॉनी भी वहां से चला गया। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। इसकी जानकारी भी संदीप को हो गई। इस विवाद की जानकारी प्रीति ने जॉनी को दी, जिसके बाद जॉनी ने उसकी हत्या का प्लान तैयार किया।

फोन करके खेत पर बुलाया

योजना के तहत जॉनी ने अपने मामा संदीप को फोन करके खेत पर बुलाया। इसके बाद पहले पीठ और सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार वालों ने घटना का खुलासा करने के लिए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो जॉनी का नाम सामने आया। वारदात वाले दिन प्रीति भी मायके में थी।

पूछताछ में खुल गई पूरी कहानी

पुलिस ने जब प्रीति से पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई। एसपी ग्रामीण अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि संदीप के परिजनों की शिकायत पर धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों (प्रीति और जॉनी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ