शोरूम के मालिक ने सेल्सगर्ल के साथ कई महीनों तक किया दुष्कर्म, विरोध कर दी ये घिनौनी धमकी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक शख्स को सेल्सगर्ल से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
आरोपी की पहचान सूरज तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पीड़िता से वर्ष 2021 में सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में उसने सूरज से कहा था कि वह नौकरी की तलाश कर रही है। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने कपड़ों के शोरूम पर सेल्सगर्ल के तौर पर रख लिया।
इसके बाद वह शोरूम में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करने लगी। आरोप है कि सूरज ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। इसके बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि जब यौन उत्पीड़न हद से ज्यादा होने लगा तो फरवरी 2022 में उसने नौकरी छोड़ दी, लेकिन आरोपी ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। आरोप है कि वह नवंबर 2022 में लड़की के घर पहुंचा। उसे धमकाया और काम करने के लिए अपनी दुकान पर आने को कहा।
और पढ़िए –5 दिन से लापता बचपन के दो दोस्तों के मिले शव, हमलावर ने दोनों के चेहरों का किया ऐसा हाल, कांप गई रूह
जब पीड़िता फिर से शोरूम पर पहुंची तो उसने दोबारा दुराचार किया। कुछ दिन बाद जब वह ऑटो से घर जा रही थी तो आरोपी सूरज ने उसका पीछा किया और रास्ते में ऑटो रोककर उसे धमकाया। उसने अश्लील तस्वीरें दिखाईं और वायरल करने की धमकी दी।
मानसिक प्रताड़ना सहन न कर पाने पर पीड़िता ने लखनऊ के आशियाना थाने में सूरज तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आशियाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर 23 वर्षीय सूरज तिवारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: