गोरखपुर, प्रयागराज समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया 5 दिनों का अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Uttar Pradesh Latest Weather Update
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत दिलाई है। 14 अप्रैल को भी 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में दिन में मौसम साफ रहेगा, इस दौरान धूप खिली रहेगी। हालांकि, पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान भी जताया है। जानिए आज किन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में बारिश?

मौसम विभाग ने 14 और 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज पूर्वी यूपी के बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की गरज और चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिसमें पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

तेज झोंकेदार हवाएं

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

बीते दिन कैसा रहा मौसम?

बीते दिन उत्तर प्रदेश में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह तेज आंधी के बाद तेज बारिश हुई, जिसमें से कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं। राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ