Noida News: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, अंबेडकर जयंती पर पुलिस अलर्ट

Noida Traffic Advisory: नोएडा में अंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के चलते सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए इस रूट से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

Noida Traffic advisory

Noida Traffic advisory

Noida Traffic Advisory: नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसलिए नोएडा में रहने वाले लोग घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें। जिससे वह ट्रैफिक जाम से बच सकें।

ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

परी चौक से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर बड़े वाहनों को सेक्टर-94 से कालिंदी कुंज होते ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी और चिल्ला की ओर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-2 से सेक्टर-18 की ओर चढ़ने वाले लूप से सेक्टर-18 अट्टा पीर चौक से रजनीगंधा चौक से होते हुए गन्तव्य तक भेजा जाएगा। वहीं, मयूर विहार या चिल्ला से परी चौक जाने वाले रोड पर ट्रैफिक का लोड बढ़ने पर चिल्ला की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-15ए/14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 सिग्नल लाइट की ओर से रजनीगंधा चौक होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

दिल्ली में ऐसे एंट्री करेंगे वाहन

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक,परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता होने पर कॉमर्शियल व अन्य वाहनों को चरखा गोलचक्कर सेक्टर- 94 से कालिन्दी कुंज होते हुए दिल्ली मे प्रवेश कराया जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी व चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता होने पर आवश्यकता पड़ने पर परीचौक की ओर से आने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर के सेक्टर-37 की ओर चढ़ने वाले लूप से बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा।

डीएनडी और चिल्ला रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था

महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी और चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता होने पर दलित प्ररेणा स्थल गेट न0 2 (बर्ड फिडिंग प्वाईंट) से सेक्टर-18 की ओर चढ़ने वाले लूप (फिल्मसिटी फ्लाईओवर) से सेक्टर 18 अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा। जीआईपी / सेक्टर 18 अन्डर पास की ओर से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर दलित प्ररेणा स्थल की ओर उतरने वाले लूप के आरंभ पर ट्रैफिक को फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे स्थित यू-टर्न से सैक्टर 18 अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा।

दिल्ली से ग्रेटर नोएडा ऐसे जाएं

मयूर विहार / चिल्ला से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएनडी फलाईओवर के निचे से फिल्मसिटी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर चिल्ला की ओर से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर 15ए / 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 सिग्नल लाईट की ओर डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक से गंतव्य को भेजा जा सकेगा। डीसीपी का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ