मेरठ के अधिकारी नोएडा के स्कूलों की करेंगे जांच, रिपोर्ट के बाद होगा एक्शन

Uttar Pradesh Noida News: मेरठ मंडल के शिक्षा अधिकारी स्कूलों में चल रही योजनाओं की जांच करेंगे। 15 और 16 अप्रैल को अधिकारी नोएडा के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्कूलों में चल रही सभी योजनाओं की बारीकी से जांच की जाएगी।

Noida school

Noida school

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले में मौजूद 511 परिषदीय विद्यालय में समग्र शिक्षा के तहत चलाई जाने वाली योजनाओं की जांच की जाएगी। इसकी जांच मेरठ मंडल के अधिकारी करेंगे। इस योजना का सत्यापन 15 और 16 अप्रैल को किया जाएगा। अगर इस दौरान कोई कमी मिलती है तो शिक्षा विभाग की तरफ से बड़ा एक्शन लिया जाएगा।

योजनाओं की स्थिति को बारीकी से होगी जांच
मेरठ मंडल के स्कूलों के लिए दो अधिकारी वरिष्ठ विशेषज्ञ श्याम किशोर तिवारी और उप पाठ्य पुस्तक अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को नामांकित किया गया है, जो कि स्कूलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह स्कूलों में स्कूल चलो अभियान, डीबीटी सत्यापन, नए नामांकन का डिजिटल रजिस्टर, कंपोजिट ग्रांट, कक्षा तीन से पांच व छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए फर्नीचर, लर्निंग बाई डूइंग, मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल का निर्माण की स्थिति को देखेंगे। साथ ही, शिक्षा निदेशक बेसिक व बीएसए के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी। इस दौरान स्कूलों में चल रही सभी योजनाओं की स्थिति को बारीकी से देखा जाएगा।

इन स्कूलों का भी होगा निरीक्षण
वहीं, टीम के द्वारा एक पीएम श्री स्कूल, एक कस्तूरबा गांधी स्कूल, एक परिषदीय प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक व एक कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

3 दिन के अंदर देंगे रिपोर्ट
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि 15 व 16 अप्रैल को स्कूलों का निरीक्षण होगा, जिसके बाद अधिकारी रिपोर्ट 3 दिन के अंदर महानिदेशक कंचन वर्मा को देंगे। फिर इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ