नोएडा में जमीनों के रेट पर यीडा का बड़ा फैसला! किसानों का विरोध ऐसे करेगा खत्म

किसानों के विरोध को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, किसानों ने यीडा से अपनी जमीनों के रेट्स बढ़ाने की मांग की थी, जिसको मानने पर यीडा विचार कर रहा है।

Yamuna Authority

नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए किसानों से जमीन खरीदी गई। कुछ किसानों से बढ़े हुए रेट्स पर जमीन खरीदी गई। वहीं, कुछ किसान ऐसे भी थे, जिनकी जमीन के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। यही किसान अपनी जमीन के रेट बढ़ाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इन्हीं किसानों की मांग को मानते हुए जमीन की कीमत 3,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक करने पर विचार किया है। इसके लिए यीडा 28 मार्च को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर सकता है।

विज्ञापन

28 मार्च को प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

किसानों के विरोध को देखते हुए यीडा ने अब औद्योगिक और शहरीकरण परियोजनाओं के लिए खेती की जमीन की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। जो जमीन अभी तक 3,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर में खरीदी जा रही है, उसको 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदा जा सकेगा। इसकी जानकारी यीडा के अधिकारियों ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यीडा 28 मार्च को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है।

विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खरीदी जा रहीं जमीनें

दिसंबर 2024 में राज्य सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट के चरण 3 और 4 के लिए किसानों की जमीन खरीदी, जिसके रेट 3,400 रुपये वर्ग मीटर से बढ़ाकर 4,300 रुपये वर्ग मीटर कर दिया गया। इसमें कुछ खेती की जमीन 3,400 रुपये वर्ग मीटर पर बनी रही। जमीन के मालिक किसानों ने नई दर की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी को देखते हुए अब यीडा सभी जमीनों की कीमत एक जैसी ही रखने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

नई प्रोजेक्ट के लिए खरीदी जाएगी जमीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यीडा के CEO अरुण वीर सिंह का इस पर कहना है कि हमने उन किसानों को 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन जमीनों को औद्योगिक और दूसरे शहरीकरण प्रोजेक्ट्स के लिए खरीदा जाएगा। जो कीमत एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई जमीनों की दी गई है, वही कीमत अब नए प्रोजेक्ट के लिए खरीदी जाने वाली जमीनों के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इस प्रस्ताव को 28 मार्च की बोर्ड बैठक में रखेंगे और मंजूरी लेंगे, जिससे किसानों को उनकी जमीन की सही कीमत मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ