Lalitpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (lalitpur) जिले से एकतरफा प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सिरफिरे ने एक युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद फिरौती के लिए घर वालों को फोन किया, लेकिन उसकी मांग को सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया है।
एक ही लड़की को दिल दे बैठे ममेरे-फुफेरे भाई
मामला ललितपुर जिले के एक गांव का है। यहां दो युवक रहते हैं। दोनों हम उम्र ममेरे-फुफेरे भाई हैं, इसलिए दोनों में गहरी दोस्ती भी थी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि करीब छह माह पहले गांव में मध्य प्रदेश से एक बारात आई थी। बारात में एक लड़की भी थी, जिसे ये दोनों लड़के दिल दे बैठे। दोनों ने लकड़ी का फोन नंबर लेकर बातें करना शुरू कर दिया। काफी दिनों तक यही चलता रहा। दोनों को लगा कि लड़की उनसे प्यार करती है।
शादी की बात आई तो ममेरे भाई ने बाजी मारी
इसी दौरान लड़की की शादी की बातें चलने लगीं। उसने ये बात दोनों को बताई तो वे टेंशन में आ गए। इसके बाद किसी तरह से तिगड़म भिड़ा कर ममेरे भाई ने लड़की के घर रिश्ता भेजा और शादी के लिए हां करा ली। दो महीने पहले दोनों की शादी भी हो गई। जब यह बात फुफेरे भाई को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने लड़की से काफी झगड़ा किया और अपने पास आने के लिए दबाव डालने लगा, लेकिन लड़की इनकार करने लगी, क्योंकि अब वह उसकी भाभी बन चुकी थी।
दो दिन पहले लड़की के देवर को उठा लिया
फुफेरे भाई ने लड़की को पाने के लिए खतरनाक योजना बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 7 नवंबर को उसने अपने ममेरे भाई के छोटे भाई को अगवा कर लिया। यानी अपने ही मामा के बेटे को उठा लिया। इसके बाद फिरौती के लिए उसने परिवार वालों को फोन किया। फिरौती के नाम पर उसने कहा कि इसकी भाभी को मेरे पास भेजो, जब तक उसे नहीं भेजोगे, तब तक मैं इसे नहीं छोड़ूंगा। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
पुलिस ने जैसे-तैसे युवक को छुड़ाया, मुख्य आरोपी फरार
पीड़ित परिवार वालों ने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुखबिरी और सर्विलांस के जरिए अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाया। एक स्थान की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके अपहरण हुए युवक को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि अपहरण का मुख्य आरोपी फुफेरा भाई मौके से भागने में सफल रहा है। पुलिस उशकी तलाश में दबिश दे रही है।
संबंधित खबरें
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
20 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines