Kanpur Factory Fire: पान मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पलभर में राख हुआ इतने करोड़ का माल, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kanpur Factory Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में सोमवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग्निकांड हो गया। आग इतनी भयानक थी कि कई किमी दूर से उसका धुंआ देखा जा सकता था। दमकल की पांच गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह एक पान मसाला फैक्ट्री बताई जा रही है।
कानपुर के फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी होने पर तत्काल थाना पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने स्थिति को बेकाबू होने से पहले काबू में कर लिया था। विभाग के अधिकारी फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1589542170268422144
अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि हमें दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने फौरन बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आग लगने और उसे बुझाने में इस्तेमाल किए गए पानी से करोड़ों रुपयों के नुकसान का अनुमान है।
बता दें कि इसी माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगी थी। इसमें दो मजदूर जिंदा जल गए थे, जबकि तीन मजदूरों के लापता होने की सूचना सामने आई थी। यहां भी आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दो किमी दूर से दिख रही थीं। पूरे जिले से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: