खंभे से बांध विधवा की मांग भरवाई, पिटाई का वीडियो बना वायरल किया; UP के जौनपुर का मामला

Forcefully Marriage in Jaunpur: विधवा महिला की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। युवक को बांधकर मांग भरवाई गई। युवक की पिटाई करके उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या मामला है?

Widow Woman Forcefully Marriage

ग्रामीणों ने विधवा महिला को भी भला बुरा कहा।

Widow Woman Forcefully Marriage (नीतीश कुमार, जौनपुर): उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा और 3 बच्चों की मां की जबरन शादी करा दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला के एक युवक के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उन्होंने युवक को पकड़कर उसे खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा और फिर उसके हाथों से जबरन महिला की मांग भरवा दी। ऐसा करवाने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे फिर पीटा और पीटते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरे गांव ने इस घटनाक्रम को होते देखा, लेकिन किसी ने भी दबंगों को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति की पिछले साल हुई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटनाक्रम शुक्रवार का है। पवारा थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव रामपुर सवाई में रहने वाली महिला के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। उसके 3 बच्चे हैं, लेकिन उसके एक युवक के साथ अवैध संबंध हैं। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने महिला को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार को युवक उसके घर आया तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की। फिर उसे खंभे से बांधकर पीटा। उसके घर गांव का पता पूछा। इतना ही नहीं उसके हाथ से जबरन महिला की मांग भरवा दी। इसके बाद युवक को पीटा और उसके घरवालों को भी उसकी हरकत के बारे में बताया। युवक ने पुलिस को शिकायत देने की धमकी उन्हें दी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की 2 अलग-अलग FIR

मामले की पुष्टि करते हुए SP ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें मिल गया है। पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पड़ताल में पता चला कि प्रयागराज का एक युवक गांव में रहने वाली एक विधवा महिला के घर में घुस गया था। महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। बिजली के खंभे में बांधकर महिला की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरवा दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों घटनाओ में अलग-अलग FIR दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ