बीच सड़क छात्रा की मांग में भरा सिंदूर और बोला- चलो ससुराल...बिहार में सिरफिरे आशिक की करतूत

Bihar Boy Love Story: बिहार में एक मनचले ने बीच सड़क लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया और हाथ पकड़कर उसे अपने घर ले जाने लगा। मामला जानते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया।

Couple Holding Hands

Representative Image (Pixabay)

Bihar Lover Misdeed on Road: बिहार में एक मनचले ने बीच सड़क ऐसी हरकत कर दी कि लड़की के परिवार वाले भड़क गए और थाने पहुंचकर उसके खिलाफ FIR करवा दी। लड़का कई दिन से लड़की के पीछे पड़ा था। वह उससे दोस्ती और शादी करना चाहता था, लेकिन वह उसके हाथ ही नहीं आ रही थी। इसलिए लड़के ने अपने दिल की मुराद पूरी करने के लिए एक राह चुनी। उसने बीच सड़क लड़की को रोककर उसकी मांग सिंदूर से भर दी और फिर उसका हाथ पकड़कर बोला कि अब शादी हो गई, चलो ससुराल चलो। अब तुम मेरी हो, तुम्हारा ख्याल रखूंगा, जिंदगीभर तुम्हारी रक्षा करुंगा। लेकिन मामला तब बिगड़ गया, जब लड़की चिल्लाने लगी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घात लगाकर इंतजार कर रहा था सिरफिरा आशिक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला बिहार के कटिहार जिले का है। बरारी थाने के दायरे में आने वाले गांव जगदीशपुर की प्रेम कहानी है। पीड़िता लड़की सुजापुर हाई स्कूल की छात्रा है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पीछे कई दिन से एक लड़का पड़ा है। वह उससे दोस्ती करना चाहता है। उसने उसे शादी का प्रस्ताव भी दिया है, लेकिन वह उसे पसंद नहीं करती। बीती सुबह वह स्कूल जा रही थी कि अचानक लड़क सामने आकर खड़ा हो गया। इससे पहले कि वह कुछ कर पाती, उसने चुटकी में लिया सिंदूर उसकी मांग में भर दिया। यह देखकर वह सहम गई और चिल्लाने लगी। उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया, लेकिन वह बोला कि अब तो शादी हो गई है। ससुराल जाना ही पड़ेगा और वह हाथ पकड़कर उसे साथ ले जाने लगा, लेकिन वह नहीं माना और जिद करने लगा।

विज्ञापन

सहेलियों ने परिजनों को फोन करके बुला लिया।

पीड़िता ने पुलिस का बताया कि लड़के का नाम धर्मचंद कुमार राम है और वह 21 साल का है। मामला जानते ही उसके मामा मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी बुलाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। वहीं थाना प्रभारी के अनुसार, लड़की की शिकायत पर लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी, अभी मामला गरम है। लड़का सिरफिरा आशिक है, उसकी हरकत ने माहौल खराब किया है। इस तरह के मनचलों से निपटने के लिए स्पेशल टीम बनाई है, जल्दी ही इस मामले में भी एक्शन लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ