बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर IT की रेड, देश के बड़े मांस व्यापारी के तौर पर है पहचान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार (BSP) के दौरान विधायक और देश के सबसे बड़े मांस व्यापारियों (Meat Trader) में शुमार जुल्किकार अहमद भुट्टो (Zulfikar Ahmed Bhutto) के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठिकानों पर शनिवार को एक साथ आयकर विभाग (IT) की रेड पड़ी है। आगरा में भी उनके घर, कार्यालय और कारखाने पर कार्रवाई जारी है। यहां उनके एक भाई का भी घर है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के एक मामले से जुड़ी हुई है। बता दें कि भुट्टो का एचएमए समूह कई देशों में मांस की सप्लाई करता है। आईटी विभाग की टीम शनिवार सुबह उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में एचएमए ग्रुप के एओवी स्लॉटर हाउस पहुंची। चार गाड़ी से पहुंते करीब बीस लोगों ने बूचड़खाने की तलाशी ली। इसके अलावा आगरा में भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।
इस दौरान अधिकारियों ने बूचड़खाने के अंदर सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया गया है कि यूपी में आगरा, मुजफ्फरनगर, कानपुर, गाजियाबाद में छापेमारी की जा रही है।
इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ (पंजाब), जयपुर (राजस्थान), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), और नूंह (हरियाणा) में भी तलाशी चल रही है। कार्रवाई से पूरे समूह में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भुट्टो का आगरा में एक घर माल्को गली में है। यहां उनके भाई हाजी परवेज का भी घर है। मीट बिजनेस के चेयरमैन का विभव नगर में भी घर है। जबकि उनके कार्यालय फतेहाबाद रोड, ताजगंज और संजय प्लेस में हैं। टीम द्वारा संबंधित स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: