ग्रेटर नोएडा में B.Tech छात्रा स्वीटी के इलाज में एक दिन की सैलरी देगी नोएडा पुलिस, 31 की रात कार ने कुचला था

Noida Hit And Run Case

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पुलिस (Noida Police) ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुई बीटेक छात्रा स्वीटी कुमारी (Sweety Kumari) के इलाज के लिए अपना एक दिन का वेतन देंगे।

बता दें कि हादसे में गंभीर रूप से घायल स्वीटी की हालत अब स्थिर है। कैलाश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि उसके इलाज के लिए कुल मिलाकर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

https://twitter.com/noidapolice/status/1611014974218067973

स्वीटी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्वीटी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता किसानी के साथ गांव में दवा की एक दुकान चलाते हैं। परिवार के मुताबिक ब्रेन सर्जरी के बाद उसकी हालत स्थिर है, लेकिन सिर की चोट के साथ-साथ उसके पैर में कई फ्रैक्चर हैं।

इनकी सर्जरी होनी है। एक डॉक्टर ने बताया कि स्वीटी वेंटिलेटर से बाहर है। अपनी आंखें खोल रही है। लेकिन वह किसी को पहचान नहीं पा रही है।

दोस्त का इलाज कराने के लिए साथी चला रहे मुहीम

परिवार किसी तरह से छात्र के इलाज के लिए पैसे जुटाने का प्रयास कर रहा है। उसके भाई और दोस्त सोशल मीडिया पर क्राउड फंडिंग से इस काम में लगे हैं। उन्होंने जीएनओआईटी कॉलेज में साथी छात्रों से भी पैसे जुटाए हैं। बता दें कि स्वीटी इसी कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है।

31 दिसंबर को हुआ था हादसा

31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे सड़क किनारे चल रही स्वीटी कुमारी अपने दो दोस्तों के साथ जा रही थी। तभी किसी कार चालक ने उन्हें कुचल दिया था। दोनों दोस्तों को हल्की चोटें आई थीं। जबकि स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पुलिस अभी तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी का पता लगाने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ