योगी सरकार और बाबा रामदेव की बड़ी योजना, अब हर जिले की गौशालाएं बनेंगी ग्रामीण उद्योग केंद्र

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पतंजलि और राज्य सरकार मिलकर एक बड़ी पहल की घोषणा की है। इसके तहत राज्य में गौ संरक्षण, पंचगव्य उत्पादों, प्राकृतिक खेती और बायोगैस विस्तार को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करेगी।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार और पतंजलि योगपीठ ने मिलकर गांवों की अर्थव्यवस्था को बदलने की तैयारी कर ली है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की गौशालाओं को केवल गायों के संरक्षण तक सीमित न रखते हुए, उन्हें ग्रामीण उद्योगों के केंद्र में बदलने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत पंचगव्य उत्पाद (जैसे गौमूत्र, गोबर, दूध से बने आयुर्वेदिक उत्पाद) और बायोगैस का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा, जिससे गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

गाय बनी विकास का आधार

इस परिवर्तनकारी पहल में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की पतंजलि योगपीठ की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हाल ही में हरिद्वार में हुई एक बैठक हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मिलकर इस पार्टनरशिप डीड पर साइन किए हैं। पतंजलि राज्य सरकार को तकनीकी प्रशिक्षण, फॉर्मूलेशन, गुणवत्ता नियंत्रण, सर्टिफिकेशन और लाइसेंसिंग में पूरा सहयोग देगा।

Advertisment

यूपी के 75 जिलों में बदलेगा गौशालाओं का मॉडल

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में प्रत्येक 10 में 2 गौशालाओं को बड़े मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर न केवल गायों की देखभाल होगी, बल्कि वहां से ग्रामीण रोजगार के नए अवसर भी जन्म लेंगे। खास बात यह है कि ग्रामीणों को गौमूत्र संग्रहण और पंचगव्य उत्पादों की बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें 50% तक का कमीशन भी मिलेगा।

किसानों की लागत होगी कम

तकनीकी दृष्टिकोण से भी यह योजना बेहद आधुनिक है। गौशालाओं में जियो-फेंसिंग, गाय टैगिंग, फोटो मैपिंग और चारे की ट्रैकिंग जैसी स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, गांवों में नीम, वर्मी कम्पोस्ट और गौमूत्र आधारित प्राकृतिक संसाधनों को पहुंचाकर प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे खेती की लागत घटेगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि “गांव की प्रगति की नींव गौ में है”। यह योजना न केवल इस दृष्टिकोण को साकार करेगी, बल्कि गांवों को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ