UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हादसे कार हादसे का शिकार हुई बीटेक की छात्रा स्वीटी कुमारी की हालत पांचवे दिन भी नाजुक बनी हुई है। नोएडा पुलिस अभी तक आरोपी कार चालक की पहचान तक नहीं कर पाई है। वहीं स्वीटी के परिवार वाले चंदा करके उसके इलाज के लिए पैसा जुटा रहे हैं।
स्थानीय लोगों से जानकारी के मुताबिक स्वीटी को सफेद रंग की सैंट्रो कार ने टक्कर मारी थी। इससे ज्यादा पुलिस के पास कोई भी जानकारी नहीं है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, सुराग नहीं मिला
ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। टीमों ने अभी तक 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। हालांकि जिस रूट पर यह हादसा हुआ, उस पर कैमरे नहीं लगे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हमारी टीमें आरोपियों को खोजने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
और पढ़िए – FB पर पाकिस्तान का झंडा शेयर करना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा तो आरोपी ने दिया ये बयान
बता दें कि 31 दिसंबर की रात 9 बजे एक सैंट्रो कार ने घर जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मारी थी। हादसे के बाद राहगीरों ने छात्रों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी कुमारी को गंभीर चोटें आईं।
ये छात्र हुए थे हादसे का शिकार
जबकि अरुणाचल प्रदेश की निवासी करसोनी डोंग और मणिपुर के रहने वाले अंगानबा को मामूली चोटें आई हैंं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक स्वीटी के माता-पिता 2 जनवरी को बिहार से ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे।
इस मामले में कैलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हमने स्वीटी को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया है। फिलहाल वह आईसीयू में है। हम देखेंगे कि वह अपनी सर्जरी पर कैसी प्रतिक्रिया देती है, जिसके बाद हम उसके पैर में लगी अन्य चोटों का इलाज करेंगे। वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। अपनी आंखें भी खोल रही है, लेकिन उसे ठीक होने में करीब एक माह का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि अगले 3-4 दिन स्वीटी के लिए अहम हैं।
और पढ़िए – पेरिस जा रहा था विमान, उड़ान भरने के 30 मिनट बाद आई खराबी, फिर क्या हुआ…
गांव में एक दुकान चलाते हैं स्वीटी के पिता
स्वीटी के दोस्तों और चचेरे भाई संतोष ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। परिवार में उसके माता-पिता, भाई और बड़ी बहन हैं। उसके पिता किसानी के साथ-साथ पटना के पास दलियामा गांव में एक छोटी सी दवा की दुकान चलाते हैं। उसी से घर चलता है।
उन्होंने बताया कि परिवार ने स्वीटी को उच्च शिक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा था, लेकिन अब वे उसकी जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। स्वीटी के इलाज में रोजाना 2 लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा हो रहा है। संतोष ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमने करीब 4 लाख रुपये जुटाए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
18 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
21 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
22 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines