FB पर पाकिस्तान का झंडा शेयर करना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा तो आरोपी ने दिया ये बयान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने फेसबुक (Facebook) अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे (Pakistan Flag) की तस्वीर साझा की थी। कुछ संगठनों ने इसका विरोध करते हुए थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
मामला बदायूं जिले के कुंवरगांव का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक समुदाय विशेष का एक शख्स आरा मशीन वर्कशॉप में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने अनजाने में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर झंडे को अपलोड कर दिया था। बाद में उस तस्वीर को हटा दिया गया।
कुंवरगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि शिकायत के बाद मामला सामने आया। झंडे पर 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस लिखा हुआ था। यह आपत्तिजनक है। यह मामला सामने आने का बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। शिकायक के बाद साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई। इसके बाद तस्वीर को फेसबुक से हटा दिया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा है, यह एक गलती थी। चूंकि अपराध गंभीर है, इसलिए उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक दक्षिणपंथी संगठन के सदस्य अनिल सिंह ने दावा किया कि फेसबुक पर शख्स ने पाकिस्तान का झंडा और उस देश की प्रशंसा करते हुए पोस्ट शेयर की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: