---विज्ञापन---

Omar Ansari Arrested: मुख्तार अंसारी के बेटे की आधी रात को गिरफ्तारी क्यों? मां पर भी 50 हजार का इनाम

Omar Ansari Arrested: मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को बीते दिन गिरफ्तार किया गया है। उन पर मोहम्मदाबाद थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उनकी मां पर भी 50,000 रुपये का इनाम रखा गया है।

---विज्ञापन---

Omar Ansari Arrested: उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। जिसके जरिए उमर ने प्रॉपर्टी के फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे। इसकी जानकारी गाजीपुर SP ने देते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उमर अंसारी की रात में गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के परिवार पर एक बार फिर से एक्शन हुआ है। पुलिस ने मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। उमर के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उमर ने अपनी मां के फर्जी साइन करके फर्जी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Uttar Pradseh: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लखनऊ से दबोचा

अफसा अंसारी के सिर पर क्यों है इनाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजीपुर पुलिस ने 29 इनामी अपराधियों की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अफशां अंसारी का नाम सबसे ऊपर रखा गया था। गाजीपुर और मऊ पुलिस ने पचास-पचास हजार रुपये का इनाम रखा। अफशां कई सालों से फरार है। अफशां पर भी अपने पति की तरह ही कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।

---विज्ञापन---

क्या है अंसारी परिवार का बैकग्राउंड?

मुख्तार अंसारी का उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दबदबा था। वहां से मुख्तार कई बार विधायकी जीत चुके हैं। इस दौरान मुख्तार अंसारी के खिलाफ फिरौती, अपहरण, गैंगस्टर और हत्या जैसे मामलों में केस दर्ज हुए। मुख्तार की मौत जेल में हुई। वहीं पर 28 मार्च 2024 को मुख्तार को कार्डियक अरेस्ट आया था।

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी का शूटर मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में ढेर, डेढ़ साल से काट रहा था फरारी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2025 06:20 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola