Uttar Pradseh: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लखनऊ से दबोचा

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ स्थित आवास से उमर को पकड़ा है। पुलिस आरोपी उमर को लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गई है।

Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh police, Mafia Mukhtar Ansari, Umer Ansari, Mukhtar ansari son arrested, Gazipur Police, Lucknow News, उत्तर प्रदेश समाचार, उत्तर प्रदेश पुलिस, माफिया मुख्तार अंसारी, उमर अंसारी, मुख्तार अंसारी का बेटा गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस, लखनऊ समाचार

माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा उमर गिरफ्तार, पुलिस ले जाते हुए

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर पुलिस ने माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गाजीपुर पुलिस का दावा है कि उमर को धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया है। यह मामला इसी साल गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने उमर को उसके लखनऊ स्थित दारुलशफा आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी उमर को लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गई। साथ में पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

जानिए क्यों हुआ एक्शन?

बताया जा रहा है कि यह मामला मुख्तार अंसारी की जब्त संपत्ति को छुड़ाने से जुड़ा है। मुख्तार अंसारी की संपत्ति यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई थी। उमर अंसारी ने इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उसने अपनी मां अफसा अंसारी (जो पहले से ही एक वांछित अपराधी है) के जाली हस्ताक्षर करके अदालत में दस्तावेज दाखिल किए थे। पुलिस का आरोप है कि यह सब अदालत को धोखा देकर संपत्ति वापस लेने की एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था।

विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में एसपी गाजीपुर का कहना है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उमर के खिलाफ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

कौन था माफिया मुख्तार अंसारी?

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी मुख्तार अंसारी एक कुख्यात गैंगस्टर और राजनेता थे। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से कई बार विधायक चुने गए। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। उन्होंने “कौमी एकता दल” नाम से अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को जेल में कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ