UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दुस्साहिक घटना सामने आई है। यहां के नंदग्राम में बाइक सवार तीन युवकों ने शाम बंदूक की नोंक पर एक कबाड़ कारोबारी से 45 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं लूट के बाद भागते समय बदमाशों ने एक शख्स से स्कूटी भी छीन ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पांच टीमें बनाई गई है।
और पढ़िए –सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर से महाराजगंज जेल में शिफ्ट, मिलने पहुंचे थे अखिलेश यादव, फिर…
अपने दोस्त के साथ दिल्ली से लौट रहा था कारोबारी
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के मलिक नगर निवासी फरमान (32) स्क्रैप डीलर का काम करते हैं। वह सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने महिंद्रा टीयूवी 300 में दोस्त आसिफ के साथ दिल्ली के सीलमपुर से अपने घर जा रहा था। फरमान के पिता फैमीद ने बताया कि मेरा बेटा और उसका दोस्त दिल्ली से लौट रहे थे। राज नगर एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे। वहां बहुत अधिक ट्रैफिक था।
जाम मिला तो एक लिंक रोड से जा रहे थे
इसके बाद उन्होंने एक भट्टा नंबर-5 जाने वाली एक लिंक रोड पर जाने का फैसला लिया। ये रोड मेरठ हाईवे से जुड़ती है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण फरमान धीरे-धीरे गाड़ी चला रहा था। तभी अचानक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
एक बदमाश के पास बंदूक थी, जबकि दूसरे के पास हथौड़ा था। उन्होंने ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़ दिया और बंदूक तान दी। इसके बाद बदमाशों ने नकदी से भरा बैग मांगा। हथियारों को देखकर कार सवार दोनों लोग डर गए और बैग उन्हें सौंप दिया। उन्होंने कहा कि बैग में 44.9 लाख रुपये नकद थे। फरमान ने पुलिस को बताया कि वे हमारे फोन और कार की चाबियां भी बदमाश ले गए।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश में सड़कों पर उतरा जैन समाज, जानिए किस बात का हो रहा विरोध
भागते में बाइक खराब हुई तो स्कूटी छीनी
बताया गया है कि भागते समय बदमाशों की एक बाइक खराब हो गई। उन्होंने बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। आरोप है कि कुछ मीटर की दूरी पर उन्होंने एक स्कूटी सवार शख्स को रोका और बंदूक की नोक पर उसे स्कूटी छीन लिया। स्कूटी सवार भूपेश कुमार (35) ने बताया कि चोरी शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।
डीसीपी (शहर) निपुन अग्रवाल ने बताया कि दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज किए हैं। मामले की जांच के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमने उस बाइक को भी जब्त कर लिया है, जिसे बदमाशों ने अपराध में इस्तेमाल किया था।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines