मोनिका की बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस कर रहे थे दोस्त, तभी हुआ ऐसा कि सदमे में परिवार, पुलिस ने दिया ये बयान
Edited By Naresh Chaudhary

Madhya Pradesh Bhopal Case
Edited By Naresh Chaudhary

Madhya Pradesh Bhopal Case
Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पार्टी में विवाद होने के बाद अचानक फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक को दो गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के मोदी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां के इंदिरापुरी इलाके में रहने वाली मोनिका ने एक पार्टी रखी थी। पार्टी में काफी तादात में उसके दोस्त आए थे। इस दौरान दीपक पासी नाम का एक युवक भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर मोनिका के दोस्तों और दीपक पासी के दोस्तों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से पथराव हो गया।
थाना मोदीनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि बर्थडे प्रार्टी में हुए विवाद में दीपक नामक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गयी है,तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर कार्यवाही करते हुए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर सभी नामजद व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है। ~ SPRA pic.twitter.com/bKN8qda9sp
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) November 21, 2022
गाजियाबाद पुलिस की ओर से बताया गया है कि इसी दौरान किसी ने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी। पार्टी में हुई गोलीबारी में दीपक पासी को दो गोलियां लग गईं। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरा। मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि दीपक को तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वारदात के बारे में जानकारी होने पर दीपक के परिवार वालों भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर जानकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। दीपक के परिवार वालों ने मोनिका को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। गाजियाबाद के एसपी देहात ईराज राजा ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: