UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बताया गया है कि एक यूट्यूब वीडियो देखने के बाद कारोबारी के ड्राइवर ने ही पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।
और पढ़िए – Delhi MCD Election Results Live Updates: 221 सीटों के नतीजे आए; 116 आप, 96 भाजपा, 7 कांग्रेस, 2 पर निर्दलीय की जीत
रंगदारी न देने पर दी थी जान से मारने की धमकी
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले कारोबारी आशीष गर्ग के पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन पर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने मेरठ के कुख्यात अपराधी सुमित जाट का नाम लिया था। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
और पढ़िए – MCD Election: मनोज तिवारी के वार्ड में कौन जीता? चली झाड़ू या खिला कमल, जानें
पुलिस टीमों ने खोजे बदमाश
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गाजियाबाद के एसपी सिटी एन अग्रवाल ने बताया कि 2 दिसंबर को कवि नगर थाने में एक शिकायत मिली। एक व्यक्ति से रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया। इसके बाद 2-3 आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।
जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दीपक नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अन्य आरोपियों अभिषेक और अंकित को भी गिरफ्तार किया गया है। सामने आया है कि अभिषेक पहले कारोबारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
8 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
9 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
19 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines