हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की मौत और 3 घायल; साध्वी निरंजन ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Accident in Fatehpur: कार का बैलेंस बिगड़ा और वह लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घायलों को देखा और उनकी मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विलाप करते हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजन।

Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में घायल लोगों को पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से तीनों लोगों की जान बच गई।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि साध्वी एक शादी समारोह से लौट रही थीं कि उन्होंने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रास्ते में हादसा पीड़ितों को देखा। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें:बर्दाश्त न हुई बेवफाई तो प्रेमिका को कार से कुचला; पढ़ें कन्नौज नर्सिंग छात्रा हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार लोग

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजे हुए। नीरज (19), आयुष (10), श्रवण (25), अनिल (25) और पुष्पेंद्र (10) बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से हसंते-खेलते लौट रहे थे। रास्ते में एकारी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक उछली और दूर सड़क पर जा गिरी। बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

अनिल (25) पुत्र राम किशोर, पुष्पेंद्र (10) पुत्र श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज (19) पुत्र मनोज, आयुष (10) पुत्र अनिल, श्रवण (25) पुत्र राम किशोर घायल हो गए। उन्हें साध्वी निरंजन ने अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। टक्कर मारते ही कार सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त करके उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही कार मालिक के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Amazon के कर्मचारी की शादी में मौत, दूल्हा-दुल्हन को तोहफा देते समय अचानक आया हार्ट अटैक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola