पत्नी की ‘मुस्कान’ से पहले पति में जागा ‘साहिल’, बॉयफ्रेंड से भरवाई बीवी की मांग

उत्तर प्रदेश में लव ट्रायंगल बढ़ते जा रहे हैं। एक और मामला सामने आया है, लेकिन यहां ड्रम केस बनने से बच गया, क्योंकि शख्स ने खुद ही अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। मर्जी से उसे तलाक दे दिया और अपनी मौजूदगी में पत्नी की शादी कराकर उसे विदा कर दिया।

Uttar Pradesh Farrukhabad Marriage

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। एक शख्स को जैसे ही पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है तो वह तुरंत उनकी शादी के लिए राजी हो गया। शख्स ने कोर्ट में परिजनों की मौजूदगी में पत्नी की उसे बॉयफ्रेंड से शादी करा दी।

विज्ञापन

लव ट्रायंगल में इससे पहले कि मामला किसी साजिश या खूनी अंजाम तक पहुंचे, शख्स ने खुद की कुर्बानी दे दी। यह लव स्टोरी वैष्णवी उर्फ गुड्डी और मनोज की है। वहीं कुर्बानी देने वाले पति का नाम भंवर उर्फ पप्पू है। कचहरी में वैष्णवी और मनोज की शादी हुई। साथ ही मर्जी से तलाक की औपचारिकताएं पूरी हुईं। आइए तीनों की कहानी के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

मायके में ही रहती थी वैष्णवी

मामला कायमगंज के कम्पिल थाना क्षेत्र का है। सिकंदरपुर खास गांव की वैष्णवी और पटियाली थाना क्षेत्र निवासी भंवर की शादी 2 साल पहले साल 2023 में हुई थी, लेकिन उनके बीच झगड़े होने लगे थे। इसलिए वैष्णवी अपने मायके चली गई। वहां वैष्णवी का मनोज मिल गया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब भंवर अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया तो वैष्णवी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

साथ ही मनोज से प्रेम संबंधों के बारे बताया। एक बार तो भंवर को झटका लगा और वैष्णवी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो हारकर उसने मनोज से पत्नी वैष्णवी की शादी कराने का फैसला ले लिया। उसने ही परिजनों को दोनों की शादी के लिए मनाया। फिर भंवर ने कोर्ट में मनोज और वैष्णवी की शादी करा दी।

विज्ञापन

शादी से तीनों ने खुशी जताई

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज से शादी करने के वैष्णवी के फैसले का उसकी मां ने भी समर्थन किया। उसने भंवर को समझाया कि अगर वैष्णवी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह मजबूर न करे। अनचाहे रिश्ते निभाए नहीं जा सकते, वे बोझ बन जाते हैं। काफी समझाने के बाद भंवर मान गया और मनोज-वैष्णवी की शादी के लिए राजी हो गया।

शादी के बाद वैष्णवी की मां ने खुशी जताई कि अब बेटी खुश रहेगा, वरना उसका अकेलापन देखकर वह उदास हो जाती थी। अब उसे बेटी के भविष्य की चिंता नहीं है। वहीं भंवर ने कहा कि वह वैष्णवी को अनचाही शादी से आजाद करके खुश है। वह मेरे साथ रहना नहीं चाहती थी, इसलिए मजबूर भी नहीं किया। दुआ करता हूं कि वह खुश रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ