पत्नी के कमरे से आवाजें सुन बुलाई पुलिस, झांसी में सामने आई थोड़ी-सी बेवफाई

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बेवफा पत्नी मिली है, जिसे उसके पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और विरोध करने पर वह उसे मारकर ड्रम में दफनाने की धमकी दे दी। मामला पुलिस तक पहुंचा है, आइए जानते हैं कि कब, कहां, कैसे और क्या हुआ?

Uttar Pradesh Jhansi Husband Wife Dispute

(असद खान, झांसी)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए ड्रम कांड के बाद पतियों में खौफ बढ़ता जा रहा है। पत्नियों के हौंसले भी बढ़ते दिख रहे हैं, तभी तो वे अपने पतियों को ड्रम में दफनाने की धमकियां देने लगी हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी में सामने आया है, जिसमें रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया गया। एक पति ने अपनी पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसने अपनी पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ लिया था। उसने विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने ड्रम में दफनाने की धमकी दे दी। इससे घबराए पति ने पुलिस बुला ली तो पुलिस के सामने पत्नी का प्रेमी रसूखदार पार्षद दंबगई दिखाने लगा। झांसी के मऊरानीपुर का मामला है।

विज्ञापन

अकेले विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया पति

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पति ने बताया कि वह शाम को ड्यूटी से आया था तो उसे कमरे से आवाजें आ रही थीं। उसे लगा कि पत्नी के साथ अंदर कमरे में कोई है। उसने कान लगाकर आवाजें सुनीं तो उसका शक यकीन में बदल गया, लेकिन वह उन दोनों का अकेले विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस आई तो पति ने पूरी कहानी सुनाई। बात सुनकर पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने पूछा कौन है? फिर वह दरवाजा खेलकर बाहर आई और गुस्से में उसका प्रेमी भी बाहर आया। दोनों मिलकर हंगामा करने लगे। विरोध करने पर पति को आंखें दिखाने लगे। पुलिस के सामने ही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर जान से मारकर ड्रम में दफनाने की धमकी दे दी।

विज्ञापन

पुलिस ने छोड़ा रसूखदार प्रेमी, इंसाफ दिलाने का आश्वासन

विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर पुलिस महिला के प्रेमी को थाने ले गई, लेकिन उसके रसूख के चलते उसे रातों-रात छोड़ दिया गया। अब पीड़ित पति डरा-सहमा सिर्फ एक ही बात कह रहा है कि मुझे इंसाफ चाहिए, वरना मेरी लाश ही मिलेगी। मऊरानीपुर के CO रामवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ