Bengaluru Road Rage: विंग कमांडर ने बीच सड़क क्यों काटा था बवाल? विवाद की असली वजह आई सामने

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस और बाइक सवार विकास कुमार के बीच विवाद क्यों हुआ था? इसकी वजह सामने आ गई है। पुलिस ने मामले में CCTV फुटेज के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

Bengaluru Road Rage Case

बेंगलुरु के चर्चित रोडरेज केस में विवाद की वजह सामने आ गई है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस और एक बाइक सवार विकास कुमार के बीच मारपीट क्यों हुई थी? इसकी वजह सामने आ गई है। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसके बाद बेंगलुरु के बायप्पनहल्ली पुलिस थाने में शिलादित्य बोस के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

जबकि इस मामले में पहले पुलिस ने शिलादित्य द्वारा किए गए दावों के आधार पर बाइक सवार विकास कुमार को गिरफ्तार किया था, लेकिन CCTV फुटेज से शिलादित्य के दावों का खंडन हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ एक्शन ले लिया। DCP बेंगलुरु ईस्ट देवराज ने मामले की पुष्टि करते हुए शिलादित्य और विकास के बीच विवाद की असली वजह बताई। साथ ही विकास कुमार की मां का रिएक्शन भी सामने आया है।

विज्ञापन

DCP बेंगलुरु ईस्ट ने बताई विवाद की वजह

DCP बेंगलुरु ईस्ट देवराज ने शिलादित्य के खिलाफ FIR दर्ज होने की पुष्टि की और बताया कि विवाद भाषा के कारण नहीं हुआ था, बल्कि गलत दिशा में ड्राइविंग के कारण हुआ था। शिलादित्य अपनी पत्नी मधुमिला के साथ एयरपोर्ट जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार विकास कुमार उनकी कार के आगे आ गया। मधुमिता ने विकास से गलत दिशा में बाइक ड्राइव करने की बात कही।

विज्ञापन

इसी बात पर शिलादित्य और विकास के बीच झगड़ा हुआ, जो गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गया था। CCTV फुटेज में शिलादित्य विकास कुमार को मुक्के मारते हुए दिखा। इसलिए शिलादित्य का दावा गलत साबित होता है। शिलादित्य को लोगों ने रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह माना नहीं।

विज्ञापन

विकास कुमार की मां का बयान?

गिरफ्तार किए गए बाइक सवार विकास कुमार की मां ने भी सामने आकर बेटे की तरफ से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर शिलादित्य ने उनके बेटे विकास पर झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने पूरी कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

उनके निर्दोष बेटे को दोषी दिखाने के लिए तथ्यों में हेरफेर किया है। जानबूझकर की गई गलत बयानबाजी के कारण उनके बेटे को अनुचित सजा मिली है। वह उस अपराध का परिणाम भुगत रहा है, जो उसने किया ही नहीं। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सच्चाई सामने आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ