Dog Attack in Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सेक्टर-100 में आवारा कुत्तों (Stray Dog) ने सात माह के बच्चे को नोंच डाला था। बच्चे की आंतें तक बाहर आ गई थीं। इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता रोककर हंगामा किया था। वहीं बुधवार रात को लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर फिर से विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।
लोगों ने अपने बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नोएडा में सात महीने के बच्चे को आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंच कर मार डाला था। इस घटना के विरोध में सेक्टर-100 में रहने वाले लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि घटना के बाद मंगलवार शाम को लोटल बुलेवर्ड सोसायटी के लोगों ने रास्ता जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। नोएडा पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
अभी पढ़ें – पेंड्रा में नायाब तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की, पटवारी और कोटवार से हुई हाथापाई
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582856223397138432
अभी पढ़ें – Ajmer News: पुष्कर में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जली
सो रहा था मासूम, कुत्तों ने शिकार बनाया
जानकारी के मुताबिक घटना 17 अक्टूबर की रात की है। सेक्टर-100 लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें लगे मजदूर भी सोसायटी में रहते थे। मध्यप्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला राजेश भी अपनी पत्नी और सात माह के बच्चे (अरविंद) के साथ यहीं मजदूरी करने के लिए रह रहा था। पति-पत्नी दोनों काम कर रहे थे। उन्होंने बेटे को जमीन पर एक चादर बिछाकर लिटा दिया था। तभी कुत्तों ने मासूम को अपना शिकार बना लिया।
सेक्टर-105 में पिटबुल ने काटा, हुई तोड़फोड़
वहीं दूसरी घटना के सेक्टर 105 की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-105 में पिटबुल कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट लिया था। शिकायत पर पिटबुल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पीड़ित परिवार वालों ने पिटबुल के मालिक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines