Deoria News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक व्यक्ति अपनी रूठी पत्नी को मनाने और उसे बुलाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। जोर-जोर से चीखने लगा तो लोगों का हुजूम लग गया।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से युवक ने कहा कि मेरी माधुरी (पत्नी) को बुलाओ। पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि वह यूपी पीईटी 2022 में शामिल होने के लिए लखनऊ गई है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
अपने बच्चों को लेकर पति से अलग रहती है पत्नी
जानकारी के मुताबिक घटना देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र की है। यहां के जलुआ गांव में बने एक जच्चा-बच्चा केंद्र में मधुरी संविदा पर एएनएम के पद पर काम करती है। यहीं पर वह अपने बच्चों को साथ रखती है। जबकि उसका पति आनंद जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में रहता है। आनंद और मधुरी में पिछले करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा है, इसलिए वह पति से अलग रहती है।
परीक्षा देने के लिए लखनऊ गई थी माधुरी
माधुरी ने यूपी पीईटी 2022 में आवेदन किया था। रविवार को लखनऊ में उसकी परीक्षा थी। इसी दौरान आनंद देवरिया पहुंच गया। तरकुलवा थाना परिसर के पास बनी एक पानी की टंकी पर चढ़ गया। चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर टंकी के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तो आनंद अपनी पत्नी को बुलाने की जिद करने करने लगा।
काफी समझाने पर भी नहीं माना तो पुलिस ने चली चाल
पुलिस ने युवक को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पत्नी की जानकारी की तो पता चला कि वह लखनऊ में परीक्षा देने के लिए गई है। इस पर पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने रणनीति के तहत दो युवकों को पानी की बोतल लेकर आनंद के पास भेजा। उसे अपनी बातों में लगाया। दोनों युवकों ने टंकी पर पहुंच कर उसे दबोच लिया। फिर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी को थाने बुलाया
पुलिस आनंद को पकड़ कर टंकी से नीचे उतार लाई। पति और पत्नी में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। थाना पुलिस ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। उसकी पत्नी को मामले की जानकारी दी गई है। सोमवार को उसे थाने बुलाया गया है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
3 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
6 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
7 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
9 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines