‘अंकल, बचा लीजिए, पिता रोज रेप करते’, नाबालिग प्रेग्नेंट ने पुलिस वालों को सुनाई आपबीती

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेटियां अपनों से ही सुरक्षित नहीं हैं। जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप खुद सोचने पर मजबूर होंगे। यहां एक नाबालिग बेटी के सिर से जिस दिन मां का साया उठा। उससे अगले दिन ही पिता ने उससे पाप करना शुरू कर दिया। जिस पिता को उसने सहारा समझा, उसने ही शोषण किया।

misdeed

Uttar Pradesh Crime: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर से विभत्स मामला सामने आया है। यहां की एक कॉलोनी में एक बाप पत्नी की मौत के अगले दिन से ही नाबालिग बेटी से रेप करने लगा। छह साल तक हैवानियत कर दो बार प्रेग्नेंट कर दिया। बेटी ने इसकी जानकारी अपने भाई, ताऊ, चाचा सभी परिजनों को दी। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दूसरे परिजनों की तलाश भी जारी है। लड़की मोदीनगर पुलिस स्टेशन आई और थाना प्रभारी के सामने रोने लगी। पुलिस ने पूछा तो बताया कि मां की मौत 2018 में हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के अगले दिन से ही पिता ने उससे रेप शुरू कर दिया। वह गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में अपने भाई, ताऊ और चाचा को भी बताया। जिन्होंने चुपचाप उसका गर्भपात करवा दिया। पिता लगातार रेप करता रहा। अब वह फिर 3 माह की प्रेग्नेंट है। 16 अप्रैल को पिता ने फिर रेप किया और 18 अप्रैल को घर से पीटकर निकाल दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस दूसरे परिजनों को तलाश रही है। आरोपी ने पीड़िता के बाल भी कटवा दिए, ताकि वह घर से बाहर न निकल सके।

विज्ञापन

सबूत के तौर पर वीडियो भी दिखाया, लेकिन कुछ नहीं किया

पिता की करतूतों के बारे में सबको पता था। लेकिन किसी ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। लड़की ने अपने साथ एक बार रेप का वीडियो भी बना लिया था। जिसको परिजनों को दिखाया, लेकिन फिर भी उनका दिल नहीं पसीजा। लड़की के रिश्तेदार भी चुप रहे। वहीं, वेव सिटी इलाके में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की पास के मोहल्ले से कुरान शरीफ पढ़कर लौट रही थी। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और रेप किया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ